Terms & Conditions
नियम और शर्तें (Terms & Conditions)
लक्ष्मी इवेंट्स (Laxmi Events) पोर्टल का उपयोग करने से पहले कृपया इन नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। वेबसाइट का उपयोग करके या बुकिंग करके आप इन शर्तों से सहमत होते हैं।
1. प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लक्ष्मी इवेंट्स एक ऑनलाइन मध्यस्थ (Intermediary) प्लेटफ़ॉर्म है, जो ग्राहकों को उनके शहर के लोकल इवेंट वेंडर्स (टेंट हाउस, मैरिज गार्डन, फोटोग्राफर, डीजे आदि) से जोड़ता है। हम सीधे तौर पर कोई भौतिक (Physical) सेवा प्रदान नहीं करते हैं।
2. बुकिंग और भुगतान (Payments)
बुकिंग को पक्का (Confirm) करने के लिए ग्राहक को पोर्टल के माध्यम से कुल तय राशि का 10% एडवांस भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य है।
शेष राशि (90%) का भुगतान ग्राहक द्वारा सीधे सर्विस वेंडर को किया जाएगा (जैसे: 40% इवेंट के दो दिन पहले और 50% इवेंट वाले दिन)।
3. सेवा की गुणवत्ता और जिम्मेदारी
आयोजन स्थल पर काम की गुणवत्ता, समयबद्धता और सर्विस डिलीवरी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित सर्विस वेंडर की होगी।
लक्ष्मी इवेंट्स किसी भी वेंडर द्वारा सेवा में की गई कमी, दुर्घटना या नुकसान के लिए सीधे तौर पर उत्तरदायी नहीं होगा। हालांकि, हम ग्राहक और वेंडर के बीच किसी भी विवाद को सुलझाने में मध्यस्थ के रूप में पूरी मदद करेंगे।
4. क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद की स्थिति में, वह गुना (मध्य प्रदेश) न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आएगा।
.png)